सिवान

डीवीएम पब्लिक स्कूल के बच्चो ने निकाली प्रभात फेरी।

अमर शहीदों के नारों से गुजा पूरा सिवान।

सिवान संवाददाता: सिवान शहर के कंधवारा में स्थित डीवीएम पब्लिक स्कूल में रविवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में स्कूल के बच्चे हाथों में तिरंगा थामे घोष वादन के साथ कदमताल करते हुए चल रहे थे। बच्चों ने उत्साह के साथ भारत माता और देश की आजादी के नायकों के जयकारे भी लगाए। तिरंगा यात्रा के दौरान किसी बच्चे को परेशानी न हो इसके लिए खुद स्कूल के प्रधानाचार्य डा. अभिषेक शुक्ला शिक्षक अभिषेक सिंह के साथ कमान संभाले हुए थे।

डीवीएम स्कूल के बच्चो द्वारा निकाली गई यह तिरंगा यात्रा सिवान के दरोगा राय कालेज होते हुए टाउन हॉल पहुंची जहां बच्चो को थोड़ी देर का विराम दिया गया। पुनः यह यात्रा टाउन हॉल से शहर के जेपी चौक होते हुए गांधी मैदान पहुंचा जहां बच्चो ने स्वयं खड़े होकर भारत देश का नक्शा बना दिए। यह दृश्य काफी मनोरम दिख रहा था।

इस दौरान स्कूल के निदेशक अरुण कुमार सिंह प्रधानाचार्य डा. अभिषेक शुक्ला, शिक्षक सह पूरे कार्यक्रम के इंचार्ज अभिषेक सिंह, शिक्षक मनुराज, शिक्षिका सुमन सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, नितेश पाण्डेय सहित स्कूल के सैकड़ों बच्चे मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button