खेती बारीसिवान

धान खरीदने का काम 1 नवंबर से होगा शुरू।

चावल मिलो का भी होगा सत्यापन।

सिवान जिले में एक नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदारी किसानों से शुरू हो जाएगी। खरीफ विपणन मौसम 2022-23 में साधारण धान जहां 2040 रुपये तो ग्रेड ए धान 2060 रुपए प्रति क्विंटल खरीद होगी। इसके लिए 25 अक्टूबर तक समितियों का चयन कर लिया जाएगा। धान की खरीदारी के लिए पंचायत स्तर पर पैक्स व प्रखंड स्तर परपक्व पर व्यापार मंडल की चयन किया जाना है। जिला सहकारिता पदाधिकारी निकेश कुमार ने है कि खरीफ विपणन मौसम 2022 23 में धान व चावल की खरीदारी की दी गयी है। पैक्स व लेकर तैयारियां शुरू कर दी व्यापार मंडल द्वारा खरीदे गए धान की मिलिंग कराकर केवल तैयार सीएमआर चावल राज्य की नोडल एजेंसी बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम के सीएमआर संग्रहण केंद्रों पर जमा किया जाएगा। धान की खरीदारी इस बार भी 31 मार्च 2023 तक होगी। अधिप्राप्ति प्रारंभ करने के पूर्व सक्षम समितियों का अकेक्षण 25 अक्टूबर तक कराने का विभाग ने निर्देश दिया है। कहा गया है कि समितियों कार्य के पूर्व भंडारण की व्यवस्था, नमी मापक यन्त्र, माप तौल यंत्र का नवीकरण, अधिप्राप्ति कार्य का बैनर पोस्टर के के माध्यम से प्रचार-प्रसार कार्यक्रम आदि 29 अक्टूबर तक कर लिया जाए। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग व सहकारिता विभाग के सचिव ने कहा अधिप्राप्ति कार्य ससमय आरंभ करने को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक कर सक्षम समितियों का चयन 25 अक्टूबर तक किया जाए ताकि इनसे धान की खरीदारी शुरू किया जा सके।

25 अक्टूबर तक होगी चावल मिलो का सत्यापन

धान की खरीदारी करने के बाद उसका मिलिंग भी कराया जाएगा और ससमय चयनित गोदामों को समितियों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। खरीफ विपणन मौसम 2022-23 अंतर्गत धान अधिप्राप्ति कार्य चक्रीय व्यवस्था अंतर्गत संचालित किया जाएगा। जिससे राज्य खाद्य निगम द्वारा सीएमआर चावल की प्राप्ति ससमय प्रारंभ किया जा सके। इसके लिए चावल मिलों के निबंधन व सत्यापन का कार्य 125 अक्टूबर तक संपन्न कराने का निर्देश दिया गया है। निबंधित चावल मिलों का चयन करते हुए चयनित सक्षम सहयोग समितियों के साथ उनकी टैगिंग 29 अक्टूबर तक कराया जाना है। राज्य खाद्य निगम द्वारा सीएमआर चावल प्राप्ति के लिए गोदामों का चयन एवं अधिसूचित करने का कार्य एक नवंबर तक पूर्ण कराया जाना है। साथ ही सीएमआर संग्रह केंद्रों पर सहायक गोदाम प्रबंधक एवं गुणवत्ता नियंत्रक की व्यवस्था 29 अक्टूबर तक करना है।

31 मार्च तक होगी धान की खरीदारी

जिले में एक नवंबर से 31 मार्च तक धान की खरीदारी होगी। इसके लिए विभाग से पत्र प्राप्त हुआ है। 25 अक्टूबर तक समितियों का चयन भी कर दिया जाएगा। धान खरीदारी को लेकर विभाग के स्तर से समर्थन मूल्य भी तय कर दिया गया है। निकेश कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी सीवान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button